महाराष्ट्र: 24 घंटे में हुई 298 कोरोना मरीजों की मौत एक दिन में मिले 9211 कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र: 24 घंटे में हुई 298 कोरोना मरीजों की मौत एक दिन में मिले 9211 कोरोना संक्रमित

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई । महाराष्ट्र में बुधवार को एक दिन में 9211 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,00,651 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 298 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14,463 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 2,39,755 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 298 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 60 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 139 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 25, पुणे मंडल में 82, कोल्हापुर मंडल में 4, औरंगाबाद मंडल में 24, लातूर मंडल में 8, आकोला मंडल में 10, नागपुर मंडल में 5 व अन्य राज्य के 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,11,991 हो गई है। मुंबई में अब तक 6,247 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 7,478 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 2,39,755 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 2,32,923, नासिक मंडल में 31,169, पुणे मंडल में 94,961, कोल्हापुर मंडल में 8,038, औरंगाबाद मंडल में 16,234, लातूर मंडल में 4,684, आकोला मंडल में 6,843, नागपुर मंडल में 5,436 और अन्य राज्यों के 363 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

Share this story