महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 15,765 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 8,08,306

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 15,765 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 8,08,306

Newspoint24.com/newsdesk/

महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 320 कोरोना मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में कुल 1,98,523 कोरोना के एक्टिव मरीज
5,84,537 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य


मुंबई । महाराष्ट्र में मंगलवार को एक दिन में 15,765 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 8,08,306 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 320 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 24,903 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 5,84,537 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 320 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 35 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 87 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 37, पुणे मंडल में 84, कोल्हापुर मंडल में 43, औरंगाबाद मंडल में 19, लातूर मंडल में 14, आकोला मंडल में 11, नागपुर मंडल में 25 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,46,947 हो गई है। मुंबई में अब तक 7,693 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 10,978 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 5,84,537 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 1,98,523 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 20,067 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 3,37,485, नासिक मंडल में 1,00,342, पुणे मंडल में 2,13,374, कोल्हापुर मंडल में 42,788, औरंगाबाद मंडल में 31,990, लातूर मंडल में 26,823, आकोला मंडल में 17,983, नागपुर मंडल में 36,764 और अन्य राज्यों के 757 मरीज पाए गए हैं।

Share this story