महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 10,441 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 6,82,383

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 10,441 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 6,82,383

Newspoint24.com/newsdesk/

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 10,441 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 6,82,383
महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 258 कोरोना मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में कुल 1,71,542 कोरोना के एक्टिव मरीज
4,88,271 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य


मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को एक दिन में 10,441 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 6,82,383 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 258 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 22,253 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 4,88,271 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 258 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 34 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 62 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 32, पुणे मंडल में 80, कोल्हापुर मंडल में 27, औरंगाबाद मंडल में 11, लातूर मंडल में 19, आकोला मंडल में 3, नागपुर मंडल में 24 कोरोना मरीज की मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,36,353 हो गई है। मुंबई में अब तक 7,422 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 8,157 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 4,88,271 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 1,71,542 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 18,567 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 3,09,008, नासिक मंडल में 78,464, पुणे मंडल में 1,76,595, कोल्हापुर मंडल में 30,692, औरंगाबाद मंडल में 27,861, लातूर मंडल में 20,762, आकोला मंडल में 14,413, नागपुर मंडल में 23,959 और अन्य राज्यों के 629 मरीज पाए गए हैं।

Share this story