उज्जैन जिले में कल रहेगा लॉकडाउन, जिला कलेक्टर ने जारी किये आदेश

उज्जैन जिले में कल रहेगा लॉकडाउन, जिला कलेक्टर ने जारी किये आदेश

Newspoint24.com/newsdesk/

उज्जैन, मध्यप्रदेश। उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने आज रात से सोमवार तक सम्पूर्ण लॉकडाउन करने के आदेश दिए है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज शनिवार रात 10 बजे लेकर सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन के आदेश दिए है। रक्षाबन्धन त्यौहार के समय लगने वाली दुकानों के बीच कम से कम छह फीट की दूरी रखना अनिवार्य किया है।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रक्षाबन्धन पर्व, अन्तिम श्रावण सोमवार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, गोगा नवमी, चौकी धुलाई एवं ताजिया/मोहर्रम पर्व, गणपति स्थापना, विसर्जन पर्व, डोल ग्यारस एवं अनन्त चतुर्दशी पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम किया जाना प्रतिबंधित किया गया है।

Share this story