कृष्णा नदी उफान पर, कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात

कृष्णा नदी उफान पर, कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात

Newspoint24.com/newsdesk/


बेंगलुरु। महाराष्ट्र की ओर से लगातार आ रहे पानी की वजह से कर्नाटक के चिक्कोडी, रायबाग, अठानी तथा कागवाड़ तालुका में कृष्णा नदी का जलस्तर गुरुवार को खते के निशान को पार गया।
बारिश में कमी आने के कारण हालांकि घाटप्रभा और मालप्रभा नदियों के जल प्रवाह में कमी आई है। इससे गांवों और कस्बों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
उधर कावेरी नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान तक पहुंच गया है और कोडागू क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों, कृष्णा नदी और उसकी सहायक नदियों के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में बारिश हुई है। यही वजह है कि नदी का जलस्तर बढ़ता रहा और अब खतरे के निशान तक पहुंच गया। कृष्णा नदी का जलस्तर बढ़कर 2,29,542 क्यूसेक तक पहुंच गया है, जिसमें महाराष्ट्र के राजापुर बैराज से 1,95,750 क्यूसेक और इसकी सहायक नदी दूधगंगा का 33,792 क्यूसेक पानी भी शामिल है।

खबर एक मिनट में यह भी पढ़े :

Share this story