जानिये क्या होता हैं लहसुन और शहद को साथ में खाने पर

जानिये क्या होता हैं लहसुन और शहद को साथ में खाने पर

लहसुन और शहद को एक साथ मिलाकर खाने से बहुत ज्यादा फायदा होता है।आयुर्वेद में लहसुन को प्रभावी औषधियों में से एक माना गया है, क्योंकि यह कई रोगों के इलाज में फायदेमंद है। वहीं शहद को तो एक संपूर्ण आहार ही माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। अब जरा सोचिए कि इन दोनों चीजों को अगर मिलाकर सेवन किया जाए तो कितने फायदे होंगे।

लहसुन और शहद को एक साथ मिलाकर खाने से और भी ज्यादा फायदा होता है। अगर आप शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं तो हर रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली को शहद में डुबाकर खाएं, फायदा जरूर मिलेगा।

लहसुन से ब्लड सर्कुलेशन (रक्त परिसंचरण) में सुधार लाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग को रोकने में मदद मिलती है। यह दिल के दौरे या स्ट्रोक को खतरे को कम करने में भी सहायक है।

शहद की बात करें तो शहद का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी है। शहद पेट में बनने वाली गैस में भी फायदेमंद है। उसके साथ साथ इसमें एंजाइम, प्रोटीन, खनिज और एमिनो एसिड की मात्रा पाई जाती है, जो किसी व्यक्ति में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहयोग कर सकती है।

इसलिए कहा गया हैं की लहसुन और शहद का साथ में सेवन करने के बहुत फायदे हैं । अगर आप शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं तो हर रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली को शहद में डुबाकर खाएं, फायदा जरूर मिलेगा। इसके सेवन से आपका पेट भी साफ रहेगा, जिससे आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

 

 

 

Share this story