लॉकडाउन में गर्ल गैंग को मिस कर रही हैं करीना कपूर

लॉकडाउन में गर्ल गैंग को मिस कर रही हैं करीना कपूर

Newspoint24.com/newsdesk/वार्ता /


मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर लॉकडाउन में अपने गर्ल गैंग को बेहद मिस कर रही है।
करीना कपूर खान का गर्ल गैंग हमेशा से बॉलीवुड में काफी फेमस रहा है। करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का यह स्टाइलिश गैंग अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में साथ देखा जाता था।

लॉकडाउन में गर्ल गैंग को मिस कर रही हैं करीना कपूर

हालांकि, अब एक लंबे अर्से से इस गैंग को साथ नहीं देखा गया है और इसका एक सबसे बड़ा कारण कोरोना वायरस के कारण हुआ लॉकडाउन है। करीना भी लॉकडाउन में अपने गर्ल गैंग को काफी मिस कर रही हैं। हालांकि यह गर्ल गैंग लगातार एक-दूसरे के टच में बना हुआ है।

लॉकडाउन में गर्ल गैंग को मिस कर रही हैं करीना कपूर


हाल में करीना ने सोशल मीडिया पर अमृता अरोड़ा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए तस्वीर लेने वाले दोस्त को भी शुक्रिया कहा है और अमृता को हमेशा से बेस्ट फ्रेंड बताया है।

Share this story