महाराष्ट्र का जालना जिला कोरोना मुक्त

महाराष्ट्र का जालना जिला कोरोना मुक्त

Newspoint24.com/newsdesk/ त्रिपाठी.श्रवण वार्ता


जालना। महाराष्ट्र के जालना जिले में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ की दो महिला मरीजों के स्वस्थ होने के बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉक्टर मधुकर राठौड़ ने आज बताया कि दुखी नगर की एक 65 वर्षीय महिला और परतूर की 39 वर्षीय महिला का परीक्षण पहले पॉजिटिव आया था जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। आज दोनों महिलाओं की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी।
उन्होंने कहा कि परतूर की महिला को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि दुखी नगर की एक अन्य महिला मधुमेह और रक्तचाप से पीड़ित है, उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाएगी।

Share this story