श्रीदेवी की 57वीं जयंती पर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, शेयर की खास तस्वीर

श्रीदेवी की 57वीं जयंती पर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, शेयर की खास तस्वीर


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने गुरुवार को अपनी मां श्रीदेवी की 57वीं जयंती पर उन्हें याद किया है। जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ अपनी एक अनमोल तस्वीर शेयर की है। श्रीदेवी भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार के रूप में जानी जाती हैं। बेशक अभिनेत्री श्रीदेवी हमारे बीच नहीं है, लेकिन आज भी वह हमारे दिलों में जिंदा हैं।
बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में एक दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का आज 57वां जन्मदिन है। श्रीदेवी को गुजरे हुए दो साल का समय हो चुका है। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हो गया था। श्रीदेवी की 57वीं जयंती पर उनकी बेटी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। 23 वर्षीय अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने लिखा-‘आई लव यू मम्मा।’

श्रीदेवी की 57वीं जयंती पर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, शेयर की खास तस्वीर

तस्वीर में जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को गले लगाई हुई है और दोनों कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। तस्वीर में श्रीदेवी चश्मा लगाई हुई है। जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थी। वह हर चीज के लिए अपनी मां पर निर्भर थी और उसकी निधन ने उसके जीवन में एक शून्य छोड़ दिया। श्रीदेवी के नक्शेकदम पर चलते हुए जाह्नवी कपूर ने भी अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा और 2018 में फिल्म धड़क से अपनी करियर की शुरुआत की। हालांकि उनकी मां उन्हें बड़े पर्दे पर नहीं देख सकी और उनकी पहली फिल्म रिलीज होने से कुछ महीने पहले ही उनका निधन हो गया। जाह्नवी कपूर की तुलना अक्सर श्रीदेवी से की जाती है। क्योंकि वह उससे बहुत मिलती जुलती दिखती है। जाह्नवी कपूर की दिल को छू लेने वाली पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी और उनके प्रशंसकों ने श्रीदेवी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


श्रीदेवी ने 24 फरवरी, 2018 को दुबई में अंतिम सांस ली थी। वह दुबई में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। 13 जनवरी, 1963 को जन्मी श्रीदेवी ने सदमा, चांदनी, लम्हे, मिस्टर इंडिया, चालबाज, नगीना, खुदा गवाह, लाडला, मिस्टर बेचारा, जुदाई, इंग्लिश विंग्लिश, मॉम जैसी कई फिल्मों में शानदार भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित श्रीदेवी ने तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई थी। साथ ही श्रीदेवी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों में शामिल थी। उनकी आखिरी फिल्म ‘मॉम’ थी, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।


बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल में अपने पिता फिल्म निर्माता बोनी कपूर के लिए अपने प्यार का जिक्र करते हुए एक खास नोट लिखा था। जाह्नवी कपूर ने बोनी कपूर को सबसे बड़े प्यारे चीयर लीडर करार दिया और कहा था कि उनके पास दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
फिल्म में जाह्नवी इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाई है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, नीना गुप्ता, विनीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ को शरण शर्मा ने निर्देशित किया है। यह फिल्म पहले 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन में यह संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद निर्माताओं ने इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है।

खबर एक मिनट में यह भी पढ़े :

Share this story