जानिए, शादी से पहले सेक्स के फायदे और नुकसान

जानिए, शादी से पहले सेक्स के फायदे और नुकसान

Newspoint24.com/newsdesk/

शादी से पहले सेक्स करना हमारे देश में गलत माना गया है। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया है लोगों की मानसिकता बदलती गई। वहीं आज की युवा पी​ढ़ी तो सबसे ज्यादा खुले विचारों की हो गई है। वह अपने सही गलत की पहचान खुद ही करने लगी है। आज का युवा पहले अपने पार्टनर के साथ लिव इन रिलेशनशिप मेें रहना पसंद करता है। हालांकि अक्सर शादी से पहले सेक्स को लेकर हमेशा चर्चा चलती रही है कि शादी से पहले सेक्स करना ठीक है या नहीं? कई पहलुओं पर विचार करने के बाद अलग-अलग राय हो सकती है।

बहरहाल लोगों की कुछ भी धारणा हो आज हम आपको शादी से पहले सेक्स को लेकर कुछ फायदों और नुकसान के बारें में बताते है तो आइए नजर डालिए…

शादी से पहले सेक्स के फायदे

बता दें कि सेक्स करना ना ​सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक जरूरतों के लिए बहुत जरूरी है। जिंदगी की भागमभाग से कुछ वक्त का सुकून पाकर आपका चेहरा खिल उठता है। आप तरो-ताज़ा महसूस करते हैं। साथ ही इससे तनाव भी दूर होता है। इसके अलावा आपके पार्टनर के साथ रिश्ता भी मजबूत होता चला जाता है। यदि आप अपनी गर्लफ्रैंड को डेट कर रहे हैं। आपको महसूस होता है कि आप दोनों के बीच बहुत अच्छी समझ और तालमेल है पर कुछ है जो मिसिंग है, तब आप सेक्स जैसा कदम उठाने के बारे में सोचते हैं। अक्सर रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सेक्स लाभकारी साबित होता है। आप जिंदगी के मायने समझकर परिपक्वता से साथ जीने लगते हैं।

This Couple Hiked a Mountain for the Perfect Engagement Photos

इसके अलावा अगर आप शादी से पहले सेक्स करते हैं तो आपको सेक्स से जुड़ी कई परेशानियों के बारे में पहले ही पता चल जाएगा और आपकी शादीशुदा जिंदगी में सेक्स को लेकर कोई परेशानी ना हो तो इससे पहले आप इसका ईलाज करवाकर जागरूक हो सकते है। साथ ही शादी के पहले अगर सेक्स कर लेते हैं तो मन से हर तरह के डर और संकोच निकल जाता है। आप सेक्स के बारे में सब कुछ जान भी पाते हैं। जिसके बाद आपके मन में कोई संकोच नहीं होता।

वहीं शादी से पहले सेक्स के नुकसान के बारें में जानते है…
कुछ लोगों का मनाना है कि अगर आपको सेक्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं है और आप बिना किसी सावधानी के शादी से पूर्व ही सेक्स करते हैं तो आपको कई तरह की परेशाानियां हो सकती हैं। साथ ही शादी से पहले किए सेक्स से गर्भ ठहरने की पूरी आशंका होती है। एक ओर जहां सामाजिक तौर पर यह स्वीकार्य नहीं है, वहीं लड़का और लड़की भी ऐसी किसी स्थिति के लिए तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में यह स्थिति दोनों के लिए मुसीबत बन सकती है। इसके अलावा कुछ सगाई के बाद या शादी से कुछ दिन पहले संबंध बना लेते हैं। लेकिन अगर दोनों पार्टनर्स में से कोई भी एक सेक्‍शुअली खुद को संतुष्‍ट महसूस नहीं करता तो वो ये रिश्‍ता तोड़ सकता है। इसके अलावा शादी से पहले सेक्स करने से कई प्रकार के यौन रोग भी हो सकते है।

Share this story