IPL 2020 : 14 महीने बाद धोनी कुछ बदले बदले से जवां नजर आये

IPL 2020 : 14 महीने बाद धोनी कुछ बदले बदले से जवां नजर आये

Newspoint24.com/newsdesk/


अबु धाबी । शेख ज़ायेद स्टेडियम अबु धाबी में जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे तो बदले बदले से जवां नजर आये। टॉस के दौरान धोनी ने माना कि उनके लिए आइसोलेशन के शुरुआती छह दिन काफी मुश्किल रहे। चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 13वें सीजन के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

धोनी के शरीर से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने जिम में अपना अच्छा-खासा समय बिताया है। उनका लुक भी अलग नजर आया।

टॉस के दौरान धोनी ने माना कि उनके लिए आइसोलेशन के शुरुआती छह दिन काफी मुश्किल रहे। चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 13वें सीजन के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

इस दौरान मुरली कार्तिक से बात करते हुए धोनी ने कहा, “क्वारंटीन के पहले छह दिन काफी मुश्किल थे। आप अपने परिवार के साथ थे और फिर अचानक से आपको अलग एक कमरे में बंद रहना पड़ा। मुझे लगता है कि हर किसी ने इस समय का अच्छा उपयोग किया होगा और कोई भी निराश नहीं हुआ होगा। 14 दिन के बाद बाहर निकलना और ट्रेनिंग करना अच्छा लगा।”

धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

मुंबई के साथ प्रतिद्वंदिता को लेकर धोनी ने कहा, “यह जेंटलमैन गेम है और आप इसमें बदला लेने के बारे में नहीं सोचते।”

Share this story