भारत-अमेरिकी रक्षा सहयोग 21वीं सदी का महत्वपूर्ण साझेदारी संबंध : अमेरिकी रक्षामंत्री

भारत-अमेरिकी रक्षा सहयोग 21वीं सदी का महत्वपूर्ण साझेदारी संबंध : अमेरिकी रक्षामंत्री

Newspoint24.com/newsdesk/

नई दिल्ली। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने भारत और अमेरिका के रक्षा सहयोग को 21वीं सदी के महत्वपूर्ण रक्षा संबंध करार देते हुए कहा कि अमेरिका भारत-चीन सीमा पर हो रहे घटनाक्रम पर गहरी नजर रखे हुए हैं।
एस्पर ने एक बयान में कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जो हो रहा है, उस पर हमारी नजर है। अमेरिका इस बात से संतुष्ट है कि दोनों पक्ष स्थिति को सामान्य बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अमेरिका के रक्षा मंत्री ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग बढ़ रहा है। पिछले वर्ष नवंबर में दोनों देशों ने पहली बार संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। इस समय भी हिंद महासागर में अमेरिकी विमान वाहक युद्धपोत यूएसएस निमित्ज भारत के साथ मिलकर नौसेना अभ्यास कर रहा है। इस अभ्यास के जरिए दोनों देश अपने-अपने नौसेना सहयोग तथा भारत-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त नौवहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर रहे हैं।
उन्होंने दक्षिण चीन सागर में चीन की नौसेना की गतिविधियां की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस समुद्री क्षेत्र में स्वीकार आचरण का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को अपना रवैया बदलना होगा। अगर ऐसा नहीं होता तो अमेरिका को वैकल्पिक उपायों पर विचार करना होगा।

Share this story