उप्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन पर फहराया तिरंगा

उप्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन पर फहराया तिरंगा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। प्रदेश भर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में विधान भवन पर झंडा रोहण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आजादी के लिए बलिदान हुए लोगों को उन्होंने नमन किया। उधर, प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी तिरंगा फहराया जा रहा है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण केंद्र व प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन भी किया जा रहा है।

Share this story