साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण के जन्मदिन की तैयारी के दौरान हादसा

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण के जन्मदिन की तैयारी के दौरान हादसा

Newspoint24.com/


मुंबई। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण का आज 49वां जन्मदिन है। अभिनेता के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्तूर जिले के एक गांव में पवन कल्याण का 40 फुट ऊंचा कटआउट लगाते हुए तीन लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने हादसे में जान गवां चुके लोगों के परिवार की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। बोनी कपूर ने सोशल मीडिया लिखा-‘भारी मन से, हमें तीनों प्रशंसकों की मौत पर दुख है और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में हम दूसरे लाखों फैंस के साथ उनके परिवार के साथ खड़े हैं। मृतक के परिवार की मदद के लिए हम 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। जख्मी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ फैंस से गुजारिश करते हैं कि वो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।’

बोनी कपूर द्वारा किए गए इस नेक कार्य की हर कोई प्रसंशा कर रहा है। इसके साथ ही बोनी कपूर ने पवन कल्याण के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म वकील साब का पोस्टर भी शेयर किया है।

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण के जन्मदिन की तैयारी के दौरान हादसा

फिल्म वकील साब शूजित सरकार की फिल्म पिंक का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में पवन कल्याण, अंजलि और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन वेणु श्रीराम ने किया है, जबकि बोनी कपूर और दिल राजू ने इसे संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है।

Share this story