उत्तर प्रदेश: लाॅकडाउन के मद्देनजर 16,40,567 लोगाें का चालान, राजस्व में हुई इतने करोड़ की आय…

उत्तर प्रदेश: लाॅकडाउन के मद्देनजर 16,40,567 लोगाें का चालान, राजस्व में हुई इतने करोड़ की आय…

Newspoint24.com/newsdesk/ वार्ता /

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के मद्देनजर 16 लाख 40 हजार 567 वाहन चालकों का आज चालान करने के साथ ही उनसे 28 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने शुक्रवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले 16,40,567 लोगों का चालान किया गया।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 54486 वाहनों को सीज किया गया। लॉकडाउन की अनदेखी के कारण वाहन चालकों से 28 करोड़ 30 लाख 47 हजार 209 रुपया शमन शुल्क के रुप में वसूला गया। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले 64530 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए गये हैं। इनके अलावा ई-सी एक्ट के तहत 695 मामले दर्ज कराये गये।

Share this story