घुटनों के दर्द से हो परेशान तो करें ये व्यायाम, साथ ही भूलकर भी ना करें ये आहार

घुटनों के दर्द से हो परेशान तो करें ये व्यायाम, साथ ही भूलकर भी ना करें ये आहार

Newspoint24.com/newsdesk/ वार्ता /

आज के समय में कई लोग अपने घुटनों और मांसपेशियों के दर्द से काफी परेशान नजर आते है और आजकल ये एक सामान्य परेशानी हो गई है। बता दें कि शरीर के सभी अंगों और मांसपेशियों का हमारे स्वस्थ्य जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। बेहतर काम करने और चलने फिरने के लिए शरीर के हर जोड़ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन देखा गया है कि आमतौर पर घुटनों का दर्द गठिया या आर्थराइटिस बीमारी के कारण ही होता है। शरीर के जोड़ों में सूजन उत्पन्न होने पर गठिया रोग होता है। शरीर के जोड़ ऐसे स्थल होते हैं जहां दो या दो से अधिक हड्डियाँ एक-दूसरे से मिलती है जैसे कि कूल्हे या घुटने।

मांसपेशियों में ऐसी शिकायत रहने पर चलने, फि​रने के साथ साथ बैठने आदि में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घुटनों और मांसपेशियों में दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आपके शरीर का बढ़ता वजन, मांसपेशियों में कमजोरी, कार्टिलेज खत्म होना। ऐसे बहुत से कारण हो सकते है, जो घुटने के दर्द का कारण बन सकते हैं।

बहरहाल आज हम आपको घुटनों के दर्द के लिए कुछ विशेष व्यायाम बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर पर आसानी से करके राहत पा सकेंगे। ये व्यायाम करने से नितंब से जांघ तक की मांसपेशियों की जकड़न दूर होगी, घुटने को आराम मिलेगा।

चेयर नी एक्सटेंशन एक घुटनों के दर्द से निजात पाने के लिए एक शानदार व्यायाम है। इसके लिए आपको कुर्सी पर बैठ जाना है और उसके बाद सामने एक और कुर्सी पर अपना पैर रख लें, जिससे घुटने थोड़ा उठा रहे। अब धीरे-धीरे घुटने को फर्श की ओर झुकाने की कोशिश करें, ऐसा करने में पैर की मांसपेशियों की ही मदद लेनी है। इस अवस्था में 5 से 10 सेकंड तक रुकें और उसके बाद पैर को सीधा कर लें। ऐसा आपको करीब पांच बार व्यायाम करना है। इससे आपको घुटनों के दर्द से राहत तो मिलेगी साथ ही आपका रक्त प्रवाह भी बेहतर होगा और मांसपेशियां भी मजबूत होगी।

इसके अलावा घुटने मोड़ने का ये व्यायाम भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। घुटने मोड़ने
से आपकी मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद मिलती है। ये एक्सरसाइज आपके घुटने को स्थिर बनाती हैं। ऐसे करें व्यायाम…एक पैर पर खड़े हो जाएं, अपने हिप्स को पीछे ओर धकेले, अपनी छाती को आगे की ओर ले जाएं और धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें। इस स्थिति में करीब 10 सेकेंड तक रहे। आपको जल्दी ही घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा।

व्यायाम के अलावा आप कुछ घरेलू उपाय से भी घुटनों के दर्द से बच सकते है। चाय को बंद कर दें तथा रात को सोते समय हल्का और जल्दी पचने वाला खाने का सेवन करें। इसके अलावा रात के समय चना, भिंडी, अरबी, आलू, राजमा इत्यादि का सेवन भूलकर भी नहीं करें। साथ ही अधिक प्रोटिन वाले आहार जैसे दही, चावल, ड्राई फ्रूट्स, दाल और पालक बंद कर दें।

Share this story