भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,064 मामले और 1,007 मौतें

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,064 मामले और 1,007 मौतें

Newspoint24.com/newsdesk/

नयी दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,064 मामले सामने आए हैं और 1,007 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकाेप के बीच इस बीमार से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 54 हजार से ज्यादा लोगों के स्वस्थ होने के बाद अब तक 15.35 लाख से अधिक मरीज कोेरोना मुक्त हो गये हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 54,859 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 15,35,743 हो गयी है। इसी अवधि में 1007 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44,386 हाे गयी। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 6,34,945 हो गयी है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 1490 घटकर 1,45,865 हो गये तथा 390 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 17,757 हो गया। इस दौरान 13,348 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,51,710 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 1626 बढ़ने से सक्रिय मामले 87,112 हो गये हैं। राज्य में अब तक 2036 लोगों की मौत हुई है, वहीं 9097 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 1,38,712 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 1208 बढ़ी है और यहां अब 80,981 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 107 बढ़कर 3198 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 93,908 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 145 कम होकर 53,336 हो गये हैं तथा 4927 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 2,38,638 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 1713 बढ़ी है जिससे 47,890 सक्रिय मामले हो गये हैं तथा इस महामारी से 2069 लोगों की मौत हुई है जबकि 72,650 मरीज ठीक हुए हैं।

सक्रिय मामलों में इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां यह संख्या 27,906 हो गयी है। राज्य में 387 लोगों की मौत हुई है जबकि 51,158 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।
देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 26,375 सक्रिय मामले हैं तथा 2059 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 67,120 लोग स्वस्थ हुए हैं।
तेलंगाना में कोरोना के 22,528 सक्रिय मामले हैं और 637 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 57,586 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

गुजरात में सक्रिय मामले 239 कम होकर 14,147 हो गये हैं तथा 2,652 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 54,166 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 62 बढ़कर 10,729 हो गये हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4111 हो गयी है तथा अब तक 1,30,587 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 996, राजस्थान में 789, पंजाब में 586, हरियाणा में 483, जम्मू-कश्मीर में 472, ओडिशा में 272, झारखंड में 177, असम में 145, उत्तराखंड में 125, केरल में 108, छत्तीसगढ़ में 96, पुड्डुचेरी में 87, गोवा में 75, त्रिपुरा में 42, चंडीगढ़ में 25, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 20, हिमाचल प्रदेश में 15, मणिपुर में 11, लद्दाख में नौ, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Share this story