महाराष्ट्र : पिछले 24 घंटे में 44 मौतों में 25 मुंबई से आंकड़ा एक हजार के पार

महाराष्ट्र : पिछले 24 घंटे में 44 मौतों में 25 मुंबई से आंकड़ा  एक हजार के पार

Newspoint24.com / newsdesk / वार्ता /

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस यानी ‘कोविड-19’ से पिछले 24 घंटों में मौत के 44 मामले सामने आये हैं। जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1019 हो गयी है। जबकि इसी दौरान कोरोना के 1602 नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,524 हो गयी है।

राज्य के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 44 मौतों में 25 मुंबई से, 10 नवी मुंबई से, 5 पुणे से, 2 औरंगाबाद और पनवेल और डोंबिवली से एक-एक मौतें सामने आयी हैं। मंत्री ने बताया कि कुल 27,524 मामलों में 16738 मामले अकेले मुंबई से हैं। श्री टोपे के अनुसार अभी तक कुल 2,40145 नमूनों की जांच हुई है।

Share this story