शहर मेें दिखा लॉक डाउन का असर: प्रतिष्ठान बंद, पुलिस की गली गली पेट्रोलिंग, जागरूकता रैली

शहर मेें दिखा लॉक डाउन का असर: प्रतिष्ठान बंद, पुलिस की गली गली पेट्रोलिंग, जागरूकता रैली

Newspoint24.com/newsdesk/

जोधपुर। कोरोना संक्रमण शहर में तेजी से बढ़ रहा है। वीकेंड के तहत शहर में रात 10 बजे से लॉक डाउन लग गया। शनिवार सुबह लॉक डाउन का असर बेजा देखने को मिला। शहर की सडक़ें सूनी सूनी नजर आई। रोजमर्रा के काम भी बे्रक लग गया। दुकानें बंद रहने के साथ ही गली व मोहल्लों में घूूम कर पुलिस के आलाधिकारियों ने जनजागरूकता रैली निकाली और सहयोग की अपील की। 

दो दिन के लॉकडाउन के पहले दिन आज शहर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला। आम दिनों की तरह आज दुपहिया वाहनों की चहल पहल दिखाई नहीं दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आज शहर के घंटाघर से पुराने शहर में पैदल मार्च भी किया और इस दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले मौहल्लोंऔर इलाको में पेट्रोलिंग भी बढायी गई। 

सरकारी वाहन भी नहीं चले:राज्य व केंद्र सरकार के कार्यालयों में अवकाश होने के कारण उनके वाहन सडक़ों पर नहीं उतरे। महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद थे। इसलिए बैंक कर्मी भी सडक़ों पर दिखाई नहीं दिए। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही सडक़ों पर नजर आए।  शहर की नगरीय यातायात व्यवस्था भी बंद होने से रेल व बस से आने वाले लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑटो वालों ने मुंह मांगा किराया वसूला। कई लोग अपना सामान उठाये घरों तक जाते देखा गया। जिनके पास अपने वाहन नहीं थे ऐसे आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग घरों में ही रहे।

उद्योग धंधे रहे चालू:औद्योगिक घरानों ने लॉकडाउन का साथ नहीं दिया। कई हैंडीक्राफ्ट व टेक्सटाइल के कारखानों में आम दिनों की तरह काम चलता। मजदूर भी एक दिन की वेतन कटौती के डर से काम पर पहुंचे। शहर में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के कारण जिला प्रशासन ने दो दिन का लॉकडाउन लागू किया हुआ है। यह लॉकडाउन शुक्रवार की रात 10 बजे से शुरू हो गया जो सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। 
जागरुकता रैली में दिखे कलेक्टर से लेकर पुलिस अफसर:
 रैली में जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह, पुलिस कमिश्नर जोस मोहन, डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव, डीसीपी पश्चिम आलोक श्रीवास्तव सहित आला अधिकारी रहे मौजूद पैदल चलकर रैली में लिया भाग।

बेरिकेड लगाकर नाकाबंदी :पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के हर चौराहो पर बेरिकेड लगाकर नाकेबंदी की गई और आने जाने वाले वाहन चालकों से सघन पूछताछ करने के बाद ही उनको आगे जाने दिया गया। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले मौहल्लों और इलाको में गश्ती दलों को भेजकर वहां लॉक डाउन की पालना के लिए समझाइश तक करवाई गई। 

Share this story