रोहतास में महिला की हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार

रोहतास में महिला की हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार


डेहरी ऑन सोन। बिहार में रोहतास जिले के यदुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के मटियाव गांव निवासी विभा देवी (28) की शादी झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी फुटन सिंह से हुयी थी। कुछ दिन पूर्व विभा देवी अपने मायके मटियाव गांव आयी हुई थी। बुधवार की शाम विभा देवी का पति फुटन सिंह आया हुआ था। रात में दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया और फुटन सिंह ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद फुटन सिंह ने फरार होने की कोशिश की। इस बीच परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। ग्रामीण एवं पुलिस बल के सहयोग से फुटन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Share this story