23 जुलाई को मनाया जाएगा हरियाली तीज का पर्व, महिलाएं रखेगी व्रत और उपवास

23 जुलाई को मनाया जाएगा हरियाली तीज का पर्व, महिलाएं रखेगी व्रत और उपवास

Newspoint24.com/newsdesk/

जोधपुर, राजस्थान। श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज 23 जुलाई को मनाई जाएगी। मनोवांछित वर की कामना के लिए, घर में सुख शांति के लिए महिलाएं एवं कुंवारियां इसका व्रत रखती है। जोधपुर में महिलाएं व्रतोपवास रखेगी।

श्रावण मास का ये महीना दान पुण्य के लिए काफी अहम माना जाता है। अकेले इस एक महीने में ही कई व्रत त्यौहार आते हैं। बहुत से लोग पूरा सावन व्रत रखते हैं। कुछ लोग सिर्फ पहले व आखिरी दिन, कुछ हर सोमवार तो कुछ इस एक महीने के अन्य विशेष दिनों में व्रत रखते है। सावन के महीने में हरियाली तीज भी आती है। पति की उम्र लम्बी की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं इस हरियाली तीज पर व्रत रखती हैं। इसकी महत्ता भी करवाचौथ की तरह ही है।

हरियाली तीज को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता हैं। हरियाली तीज सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैं। यह पर्व प्रकृति से जुडऩे का पर्व हैं। हरियाली तीज पर सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।

महिलाएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं। हाथों में मेहंदी लगाती हैं, सावन मास के गीत गाती हैं। महिलाएं हरियाली तीज को एक उत्सव के तौर पर मनाती हैं।

Share this story