रविवार को पुड्डुचेरी में नहीं लगाया जाएगा पूर्ण लॉकडाउन- सीएम वी नारायणस्वामी
Jul 10, 2020, 21:11 IST
Newspoint24.com/newsdesk/
पुड्डुचेरी। मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू नहीं होंगे। नारायणस्वामी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होने यहां मीडिया को भेजी एक वीडियो क्लिप में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्णा राव ने डॉक्टर की रिपोर्टों का हवाला देते हुये प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन करने का सुझाव दिया था।