वर्ष 2020 में भारत में ईंधन की मांग 11.5 प्रतिशत घटेगी: फिच सॉल्यूशन

वर्ष 2020 में भारत में ईंधन की मांग 11.5 प्रतिशत घटेगी: फिच सॉल्यूशन

Newspoint24.com/newsdesk/

नई दिल्ली।अमेरिकी रेटिंग एजेंसी फिच की इकाई फिच सॉल्यूशंस की जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में भारत की ईंधन की मांग 11.5 प्रतिशत घटेगी। देश का आर्थिक परिदृश्य और कमजोर होने के बीच फिच सॉल्यूशंस ने ईंधन की मांग में गिरावट के अपने अनुमान को बढ़ा दिया है। 

फिच सॉल्यूशंस की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.6 प्रतिशत की गिरावट आएगी। पहले उसने अर्थव्यवस्था में 4.5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। इससे पहले फिच सॉल्यूशंस ने 2020 में ईंधन की मांग में 9.4 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। 

फिच सॉल्यूशंस का अनुमान है कि 2021 और 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी। उसने कहा कि उस समय महामारी नियंत्रण में होगी और आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने से अर्थव्यवस्था वृद्धि दर्ज करेगी। 
उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही अप्रैल-जून  में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में -23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

Share this story