पुलिस लाइन की मैस के खाने में छिपकली गिरी , चार जवान बीमार


कोटा । पुलिस लाइन में रविवार को मैस के खाने में छिपकली गिर जाने से चार जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चारों जवानों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस लाइन में मेस में लापरवाही का मामला सामने आया। मेस के अंदर खाना बनाते समय दाल में छिपकली गिर गई। जिसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। खाना तैयार होने के बाद पुलिस जवानों को खाना दिया गया। जिसे खाने के बाद 4 पुलिस जवान कॉन्स्टेबल गोलू , कॉन्स्टेबल सत्यनारायण, कॉन्स्टेबल उम्मेंद सिंह वह कॉन्स्टेबल कपिल (26) को से उल्टी दस्त होने लगी। चारों जवानों को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद फूड पोइजन की शिकायत होने से चारों को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। जहां चारों पुलिस जवानों की हालत सामान्य बनी हुई है।

25 जवानों ने खाया मेस का खाना: पुलिस लाइन मैस प्रभारी राम सिंह ने बताया कि सुबह करीब 25 लोगों ने मैस का खाना खाया। एक जवान खाना पैक करके बैरिक में ले गया था। वहां टिफिन खोल कर देखा तो दाल में छिपकली मिली। वह लौटकर वापस मैस में आया और उसने दाल में छिपकली होने की जानकारी थी। उस समय मैस में 4 जवान खाना खा रहे थे। उनको दाल में छिपकली की जानकारी लगते ही उल्टी और दस्त होने की शिकायत शुरू हो गई। जिसके चलते चारों जवानों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रामसिंह ने बताया कि जवानों की सुरक्षा को देखते हुए मैस के खानों का सैंपल लिया गया है, जिसकी जांच करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि मेस में करीब 25 लोगों ने खाना खाया है, जिसमें किसी भी जवान को कोई शिकायत नहीं हुई। एक जवान बैरिक में खाना पैक करके ले गया था। हो सकता है बैरक में ही खाने में छिपकली गिरी हो और जब उसने मेस में आकर शिकायत की और उसी समय यहां खाना खा रहे जवानों को पता चलने पर उनकी मानसिकता पर असर पड़ने से उनकी तबियत बिगड़ी हो। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share this story