गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अनंत शेट का 59 की उम्र में निधन

गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अनंत शेट का 59 की उम्र में निधन

Newspoint24.com/newsdesk/

पणजी, गोवा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अनंत शेट का रविवार को यहां के गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।

सूत्रों ने बताया कि शेट सात दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। वह मयेम विधानसभा क्षेत्र से दो बार निर्वाचित हुए थे। वह 12 जनवरी 2016 से 14 मार्च 2017 तक गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने श्री शेट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अनंत शेट के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। वह जमीनी नेता, बहुत विनम्र तथा साधारण व्यक्ति थे। राज्य को आगे बढ़ाने तथा लोगों की सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। भगवान उन्हें इस बड़ी क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Share this story