चीन में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत और एक घायल

चीन में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत और एक घायल

Newspoint24.com/newsdesk/

कुन्मिंग। चीन के दक्षिण पश्चिमी युन्नान प्रांत में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय काउंटी के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

भूस्खलन की घटना यांजीन काउंटी के एक गांव में मंगलवार को हुई जिसमें दो मकान ध्वस्त हो गए। दोनों मकानों के सभी लापता लोगों को 33 घंटों के बचाव अभियान के बाद निकाला जा सका। इस अभियान में 200 से अधिक बचावकर्मियों ने भाग लिया।

Share this story