मिर्जापुर: एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव

मिर्जापुर: एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Newspoint24.com / newsdesk / वार्ता /

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार को पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को इलाज के लिए शेमफोर्ड में आइसोलेशन वार्ड भर्ती कराया गया है।

शेमफोर्ड स्कूल को बिन्ध्याचल के बाद नया सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड एल वन बनाया गया है। ऐसा जिले में बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए हुआ है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हो गयी है। भदोही और सोनभद्र जिले के आठ मरीजों को भी यहीं भर्ती कराया गया है। शनिवार को मिले सभी मरीज मुम्बई से लौटे प्रवासी हैं। कछवा में एक परिवार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ग्यारह हो गयी है।

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि शनिवार को पांच नये लोगों का नमूना पाजिटिव आया है। ये सभी मुम्बई से लौटे हैं। इन्हे चौदह दिनों के लिए पृथकवास में रखा गया था। उन्होंने बताया कि कछवा थाना क्षेत्र के चार मरीज कछवा के पीरखान वार्ड के एक ही परिवार के है। इस परिवार के सात लोगों के नमूना पहले ही पॉजिटिव आए है। जिनका इलाज चल रहा है। आज चार और लोग संक्रमित पाये गये।

उन्होंने बताया कि एक मरीज पडरी थाना क्षेत्र के अमरती गाव में पाया गया है। यह इसी गांव में दो दिन पहले पाये गये मरीज के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुआ है।

Share this story