महिला चिकित्सक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

महिला चिकित्सक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newspoint24.com/newsdesk/


अंबिकापुर । शहर के नमनाकला मे एक महिला ड़ॉक्टर ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ड़ॉक्टार के आत्महत्या करने का कारण पता नही चल सका। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के नमनाकला में निवासरत डॉ. खुशबू सिंह ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरतलब हैं कि मृतिका डॉ, खुशबू सिंह पति पुनीत सिंह 38 वर्ष का शादी उत्तर प्रदेश निवासी पुनीत सिंह के साथ हुई थी। पुनीत सिंह दिल्ली में इंजीनियरिंग का काम करते हैं। मृतिका बलरामपुर जिले के ग्राम बरियों अस्पताल में पदस्थ थी। साथ ही अंबिकापुर के नमनाकला में अपने मायके में 5 साल के बच्चे और अपने परिजनो के साथ रहती थी। शनिवार की रात खुशबू सिंह खाना खाने के बाद अपने बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई थी। इसी बीच उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 2 बजे जब बेटे की नींद खुली वह दौडते हुए अपने नानी के पास गया और नानी सहित अन्य परिजनो को इस बात की जानकारी दी। जब परिजन कमरे में पहुचें तो अंदर नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। डॉ. खुशबू सिंह पंखे में दुपट्टे से लटकी हुई थी। परिजन खुशबू सिंह को तत्काल फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पातल लेकर आए। यहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला डॉक्टर ने आत्महत्या क्यों किया इसका कारण अज्ञात हैं। साथ ही पुलिस को डॉक्टर के कमरे से सुसाइड नॉट जैसा कुछ बरामद नही हुआ हैं। वही पुलिस मामले की विवेचना कर जांच में जुट गई हैं।

Share this story