इन कृषि अध्यादेशों के पास होने पर किसानों का सशक्तिकरण होगा : कंवरपाल

इन कृषि अध्यादेशों के पास होने पर किसानों का सशक्तिकरण होगा : कंवरपाल

Newspoint24.com/newsdesk/

यमुनानगर। किसान और खरीददार के सीधे आपस में जुड़ने से बिचौलियों पर अंकुश लगेगा। किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य मिलने से किसानों की आय व जीवन स्तर में सुधार होगा। यह शब्द कहे हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 3 नए कृषि कानूनों को लोकसभा से पारित कर दिया गया है, उन्हीं 3 कानूनों को लेकर शिक्षा व वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी रैस्ट हाऊस में प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि इन तीन नए कानूनों के पास होने से किसान अपनी उपज के दाम खुद ही तय करने के लिए स्वतंत्र होगा। कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दल सिर्फ विरोध करने के लिए अच्छे कृषि कानूनों का विरोध कर रहे है।

इन तीन नए कानूनों के पास होने से किसानों का सशक्तिकरण होगा। किसानों की फसल खरीद का दायरा बढ़ेगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता अंग्रेजों वाली है। वह देश के किसान अन्नदाता को आजाद नहीं देख सकती। कांग्रेस पार्टी के रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित सभी कांग्रेसी नेता गलत बयानबाजी कर किसानों को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। आज कृषि कानूनों के बनने से किसान अपनी उपज देश के किसी भी कोने में बेच सकता है। उस पर किसी भी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं रही है।

 शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दल हमेशा से ही कृषि सुधार कार्यो का विरोध कर किसानों की उन्नति में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आज का किसान समझदार है वह इन सभी चीजों को भलीभांति देख रहा है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी फसल का कम मूल्य ना मिले। इन तीन कानूनों के बनने से किसानों को बहुत फायदा होगा। कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों को मुआवजे के नाम पर 2 रुपये व 3 रुपये के चैक वितरित करके उनके जख्मों पर नमक लगाने का कार्य किया है।

Share this story