चालू वित्त वर्ष के जुलाई माह में निर्यात 10.21 प्रतिशत गिरा

चालू वित्त वर्ष के जुलाई माह में निर्यात 10.21 प्रतिशत गिरा

Newspoint24.com/newsdesk/

नयी दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के जुलाई माह में भारतीय निर्यात 10.21 प्रतिशत घटकर 23.64 अरब डालर रह गया है. इससे पिछले वर्ष के इसी माह में यह आंकड़ा 26.33 अरब डालर रहा था।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि चालू वित्त वर्ष में अभी तक 30.21 प्रतिशत घटकर 74.96 अरब डालर का निर्यात किया गया है।इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 107.41 अरब डालर का निर्यात हुआ था।

आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2020 में कुल आयात 28.40 प्रतिशत घटकर 47 अरब डालर रहा है। जुलाई 2019 में यह आंकड़ा 39.76 अरब डालर रहा था।
अप्रैल से जुलाई 2020 की अवधि में कुल आयात 46.70 फीसदी घटकर 88.91 अरब डालर रहा है। अप्रैल से जुलाई 2019 की अवधि में कुल आयात 166.80 अरब डालर था। जुलाई 2020 में व्यापार घाटा 4.83 अरब डालर रहा है। चालू वित्त वर्ष में अभी तक व्यापार घाटा 14.06 अरब डालर दर्ज किया गया है।

Share this story