बडगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़

बडगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़

Newspoint24.com/newsdesk/

श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजव पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुबह बडगाम के चाडूरा में संयुक्त अभियान छेड़ा। इसी दौरान सुरक्षा बल के जवान घरों की तलाशी ले रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

 पाक सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। लेकिन किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर गोलाबारी करने के साथ-साथ भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाते हुए मोर्टार शैल दागे हैं। भारतीय जवान पाक का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। खबर लिखने तक दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी जारी थी।

Share this story