सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारे गए चार वर्दीधारी नक्सली
Aug 12, 2020, 13:12 IST
Newspoint24.com/newsdesk/
सुकमा, छत्तीसगढ़। सुकमा जिले में आज तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार वर्दीधारी नक्सली मारे गए। घटना स्थल से एक 303 राइफल सहित चार बंदूकें बरामद की गयीं हैं।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने बताया कि सुबह केन्द्रीय सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स तथा जिला रिजर्व पुलिस बल जगरमुड़ा थाना से गश्त पर निकले थे। ग्राम पोलमपाड़ पहाड़ियों पर पुलिस और नक्सलियों के बीच एक घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें चार वर्दीधारी नक्सली मारे गए।
मौके से एक 303 तथा तीन बाराबोर बंदूक बरामद की गयी। नक्सलियों की शिनाख्त नही हो पायी है।