महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने से 10 की मौत
Sep 21, 2020, 09:52 IST
Newspoint24.com/newsdesk/
ठाणे। महाराष्ट्र के भिवंडी में सोमवार तड़के एक बहु-मंजिला इमारत ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
आरडीएमसी के प्रमुख संतोष कदम ने यूनीवार्ता को बताया कि धामनकर नाका के पास नरपोली के पटेल परिसर में स्थित ग्राउंड प्लस तीन मंजिला इमारत आज करीब 03 :40 बजे ढह गई। उस समय इमारत में लोग सो रहे थे।
श्री कदम ने बताया कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया और कई इमारतें मलबे में फंस गईं।
#UPDATE महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2020
NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) द्वारा बचाव अभियान अभी भी जारी। https://t.co/9AKcw2ZVw2 pic.twitter.com/eJxVTvvols