भारतीय रंगमंच के शिखर पुरुष इब्राहिम अल्काजी का निधन

भारतीय रंगमंच के शिखर पुरुष इब्राहिम अल्काजी का निधन

Newspoint24.com/newsdesk/

नई दिल्ली। भारतीय रंगमंच के शिखर पुरुष इब्राहिम अल्काजी का मंगलवार की शाम यहां एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे । उनके परिवार में एक बेटा फैजल अल्काजी और बेटी अमाल अल्लाना है जो खुद मशहूर रंगकर्मी है।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक एवं पद्म भूषण से सम्मानित इब्राहिम अल्काजी देश के गिने चुने रंगकर्मी में से थे जिन्होंने आजादी के बाद भारतीय रंगमंच को एक नयी दिशा दी। उनके निधन से नाट्य जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।
अठारह अक्टूबर 1925 को पुणे में जन्मे श्री अल्काजी बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे और उनकी ख्याति केवल रंगमंच में ही नहीं थी बल्कि वह नामी-गिरामी फोटोग्राफर चित्रकार और और क्लासंग्रहणकर्ता भी थे। ‘अंधा युग’, ‘आषाढ़ का एकब दिन’ और ‘तुगलक’ जैसे नाटकों के यादगार निर्देशन के लिए नाटक जगत में मशहूर अल्काजी ने लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ लंदन से शिक्षा प्राप्त की थी। इससे पूर्व उन्होंने पुणे के सेंट विंसेंट हाई स्कूल तथा मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी। वह अरबी अंग्रेजी मराठी और गुजराती भाषाओं के जानकार थे।
श्री अल्काजी ने ओम शिवपुरी, नसीरुद्दीन शाह , ओम पुरी, विजय मेहता, मनोहर सिंह , उत्तरा बावरकर , रोहिणी हट्टंगड़ी जैसे कलाकारों को प्रशिक्षित किया था। उन्हें 1962 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और बाद में उन्हें अकादमी का सर्वोच्च सम्मान भी प्रदान किया गया था।

Share this story