राजस्थान : नौतपा के साथ गर्मी का प्रचंड रूप चुरु में 47.4 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान : नौतपा के साथ गर्मी का प्रचंड रूप  चुरु में 47.4 डिग्री सेल्सियस

Newspoint24.com / newsdesk / वार्ता /

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी एवं लू का असर तेज होने से लोग परेशान एवं बेहाल होने लगे हैं।

प्रचण्ड गर्मी के साथ लू चलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है और लोग दोपहर एवं शाम पांच बजे तक इससे बचने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार से नौतपा शुरु होने से गर्मी के तेवर और तीखे हो गये हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस चुरु में दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हालांकि चुरु में न्यूनतम तापमान सामान्य 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान कोटा में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। कोटा में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिकता के साथ 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। जयपुर में न्यूनतूम तापमान 32.6 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बीकानेर में अधिकतम तापमान चार डिग्री अधिकता के साथ 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिकता के साथ 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिकता के साथ 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान तीन डिग्री अधिकता के साथ 44.9 तथा न्यूनतम तापमान चार डिग्री अधिकता के साथ 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा गंगानगर में 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर में अधिकतम तापमान चार डिग्री अधिकता के साथ 44 जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिकता के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर में दो डिग्री अधिकता के साथ 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा जबकि तीन डिग्री अधिकता के साथ 21.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इसी तरह उदयपुर में दो डिग्री अधिकता के साथ 41.9 डिग्री अधिकतम तापमान तथा चार डिग्री अधिकता के साथ 30.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। हालांकि इस भीषण गर्मी के दौर में राज्य का एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में न्यूनतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर आगामी दो-तीन दिन तथा कई स्थानों पर अगले चौबीस घंटों में लू जारी रहने की संभावना है।

Share this story