निर्देशक अभिषेक कपूर को आई सुशांत की याद, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

निर्देशक अभिषेक कपूर को आई सुशांत की याद, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Newspoint24.com/newsdesk/

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग 3 महीने पूरे होने वाले हैं। अभिनेता ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर ली थी। उनके निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।

मेरे पास आपसे जुड़ी कई यादें हैं भाई। काश कि आप यह जान सकते कि आपके फैंस आपसे कितना प्यार करते हैं। काश कि आप यह देख सकते कि आपके फैंस आपको न्याय दिलाने के लिए किस तरह लड़ रहे हैं। उन्होंने आपके लिए पूरी दुनिया ऊपर से नीचे कर दी है और मैं आपको यह कहते हुए सुन सकता कि जाने दो सर, काम बोलेगा।’ साथ ही अभिषेक कपूर ने हैशटैग मिसयूभाई और जयभोलेनाथ लगाया। 

निर्देशक अभिषेक कपूर को आई सुशांत की याद, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

अभिषेक कपूर का यह पोस्ट काफी भावुक कर देने वाला है। वीडियो में फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान के कई अनदेखे पलों को दिखाया गया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काय पो छे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत कई फिल्मों में नजर आए। अपने अभिनय की बदौलत उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। शायद यही वजह है कि आज पूरी दुनिया में उनके तमाम चाहने वाले उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Share this story