मुंबई में कोरोना वायरस के मामले 56000 के पार, 2121 की मौत

मुंबई में कोरोना वायरस के मामले 56000 के पार, 2121 की मौत

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है तथा पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1380 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार की रात 56000 के पार हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वाणिज्यिक नगरी में अब तक 56831 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान 77 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 2121 हो चुकी है। मुंबई में 795 संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 25947 पहुंच गयी है। राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 45.65 फीसदी है। फिलहाल मुंबई में कोरोना के 28763 सक्रिय मामले हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना मामले 1.04 लाख के पार, 3843 की मौत

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में दिनों-दिन स्थिति भयावह होती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान रिकाॅर्ड 3427 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार की रात बढ़कर 1.04 लाख के पार पहुंच गयी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 104568 हो गयी है। इस दौरान 126 और लोगों की इस महामारी से मौत होने से इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3843 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1550 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 49346 हो गयी है।
सूत्रों के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 51379 है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

Share this story