मुंबई महानगरी में एक लाख के पार हुए कोरोना मरीज, रिकवरी दर 71 फीसदी

मुंबई महानगरी में एक लाख के पार हुए कोरोना मरीज, रिकवरी दर 71 फीसदी

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई, महाराष्ट्र। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई कोरोना वायरस (कोविड-19) से पूरे देश में सबसे भयंकर रूप से प्रभावित है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान 1035 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 1.02 लाख से अधिक हो गयी।

41 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 5750 को पार कर गया लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 71 फीसदी के करीब पहुंच गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 102423 हो गयी तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 5755 पहुंच गया है। इस अवधि में 963 और मरीजों के रोगमुक्त होने के बाद स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 72648 हो गयी है।

Share this story