महाराष्ट्र में कम हुआ कोरोना का प्रकोप 24 घंटे में 7,539 नए संक्रमित

महाराष्ट्र में कम हुआ कोरोना का प्रकोप 24 घंटे में 7,539 नए संक्रमित
महाराष्ट्र में कम हुआ कोरोना का प्रकोप 24 घंटे में 7,539 नए संक्रमित


मुंबई । महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,539 संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कऱ 16,25,197 हो गई है।राज्य में एक दिन में 198 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कऱ 42,831 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 14,31,856 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को बताया कि आज सूबे में 198 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 49 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 77 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 20, पुणे मंडल में 35, कोल्हापुर मंडल में 19, औरंगाबाद मंडल में 1, लातूर मंडल में 8, आकोला मंडल में 5, नागपुर मंडल में 32 और अन्य राज्य के 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़़कर 2,47,332 हो गई है। मुंबई में अब तक 9,961 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 16,177 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 14,31,856 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 1,50,011 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 17,505 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 5,64,021, नासिक मंडल में 2,17,454, पुणे मंडल में 4,15,558, कोल्हापुर मंडल में 1,06,519, औरंगाबाद मंडल में 60,750, लातूर मंडल में 66,800, आकोला मंडल में 50,750, नागपुर मंडल में 1,41,304 और अन्य राज्यों के 2,041 मरीज पाए गए हैं।

Share this story