दिल्ली में कोरोना मामलों में फिर वृद्धि,रिकवरी दर में गिरावट

दिल्ली में कोरोना मामलों में फिर वृद्धि,रिकवरी दर में गिरावट

Newspoint24.com/newsdesk/

नयी दिल्ली । दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1,257 नये मामले आने और इसकी तुलना में केवल 727 मरीजों के स्वस्थ होने से महामारी को लेकर चिंता फिर बढ़ गयी है। साथ ही मंगलवार को मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी आंशिक गिरावट दर्ज की गयी।
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1257 नये मामलों से कुल संक्रमितों की संख्या 1,47,391 पर पहुंच गई। सोमवार को केवल 707 नये मामले दर्ज किये गये थे।

इस दौरान 727 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस को मात देने वाल़ों का कुल आंकड़ा 1,32,384 हो गया।
देश में दिल्ली का स्थान रिकवरी वाले सर्वाधिक राज्यों में है लेकिन चिंता की बात यह है कि इस दौरान रिकवरी दर में आंशिक गिरावट दर्ज की गयी। दिल्ली की रिकवरी दर गत दिवस बढ़कर 90.09 प्रतिशत पर आ गई थी जो आज घटकर 89.81 प्रतिशत पर आ गयी।

दिल्ली में कोराेना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या आज आठ रही और राजधानी में यह जानलेवा वायरस अब तक 4,139 की जान ले चुका है।
राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या आज 16 बढ़कर 493 हो गई। दिल्ली में सक्रिय मामले भी गत दिवस के 10,346 से 522 बढ़कर आज 10,868 रह गये। कुल सक्रिय मामलों में से 5523 होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों के 13,722 बेड में से 10,510 खाली हैं और 3212 कोरोना मरीजों का उपचार अस्पतालाें में चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में केवल 19,440 लोगों की कोरोना वायरस की जांच हुई। राजधानी में कोराेना के 12,23,845 नमूनों की अब तक जांच हो चुकी हैं और 10 लाख की आबादी पर जांच का औसत 64 हजार से अधिक 64,412 हो गया है।

Share this story