कोरोना मामले 61 लाख के पार,50.74 लाख स्वस्थ

कोरोना मामले 61 लाख के पार,50.74 लाख स्वस्थ

Newspoint24.com/newsdesk/

नयी दिल्ली । देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या सोमवार की देर रात 61 लाख के पार हो गयी है लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक 50.74 लाख से अधिक मरीज इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार देर रात तक 49,337 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 61,22,688 हो गयी है। इस दौरान 565 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 96 हजार के पार 96,141 हो गयी है।

राहत की बात यह है कि देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 61,340 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या साढे 50 लाख के पार 50,74,719 हो गयी है।

देश में कोरोना वायरस के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों की संख्या भी घट रही है। इस दौरान सक्रिस मामले 11,671 मामले घटकर 9,50,969 रह गये हैं।

महाराष्ट्र 2,65,033 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 1,04,048 मामले और आंध्र प्रदेश में 63,116 सक्रिय मामले हैं।
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 11,921 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,51,153 हो गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में फिर से वृद्धि दर्ज की गयी जिससे सक्रिय मामलों में कमी आयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 8,195 और घट कर 2,65,033 रह गयी।

इस दौरान 19,932 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 10,49,947 हो गयी है। राज्य में 130 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 35,751 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.70 फीसदी पहुंच गयी है वहीं मृत्यु दर महज 2.64 फीसदी है।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना वायरस का प्रकोप चरम पर है और यहां अब 1,04,048 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,641 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,69,750 लोग स्वस्थ हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में सोमवार को 5,487 नये मामले सामने आये। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,81,161 हो गयी है। इस दौरान 7,210 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 6,12,300 हो गयी। इसी अवधि में 37 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 5,745 पहुंच गया है। राज्य में अभी 63,116 सक्रिय मामले हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले घटकर 53,953 हो गये हैं तथा यहां इस महामारी से 5,652 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,31,270 मरीज ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 5,589 नये मामले सामने आये जिसे मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 5,86,397 हो गयी। इसके साथ ही 70 और लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 9,383 हो गयी। इसी अवधि में 5,554 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 5,30,708 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,306 है।

केरल में 3,347 नये मामले आने से संक्रमितों की संख्या 1,79,923 हो गई है तथा 20 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 698 पहुंच गई है। यहां सक्रिय मामले 57,882 है। ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 38,172 हो गये हैं और 866 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,73,571 हो गयी है।
राजधानी दिल्ली में इस दौरान 1,984 नए मामले सामने आए है। यहां सक्रिय मामले घटकर 27,123 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5,272 हो गयी है तथा अब तक 2,40,703 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 3,155 नये मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2.50 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है इस दौरान 2,923 मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में रोगमुक्त लोगों की संख्या 2,19,844 हो गयी है तथा 56 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,837 हो गई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,50,580 हो गयी है।

पंजाब में सक्रिय मरीज 18,556 है वहीं संक्रमितों की संख्या 1,10,106 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 88,312 हो गयी है जबकि अब तक 3238 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,431 है तथा 97,571 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2181 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16,616 हैं तथा 3,431 लोगों की मौत हुई है और 1,14,576 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 12,951 हो गये हैं। राज्य में 892 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,66,188 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1456, हरियाणा में 1331, जम्मू-कश्मीर में 1146, छत्तीसगढ़ में 817, झारखंड में 679, असम में 655, उत्तराखंड में 580, पुड्डुचेरी में 513, गोवा में 407, त्रिपुरा में 267, चंडीगढ़ में 147, हिमाचल प्रदेश में 170, मणिपुर में 64, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 53, लद्दाख में 58, मेघालय में 43, सिक्किम में 33, नागालैंड में 11, अरुणाचल प्रदेश में 14 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Share this story