केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 24 सितम्बर से

केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 24 सितम्बर से

Newspoint24.com/newsdesk/

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि प्रदेश में 24 सितम्बर से केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान कृषि विधेयकों का मसला उठाया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को दी।धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 24 सितम्बर से लेकर 31 अक्टूबर केंद्र के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।

24 सितंबर को राज्य मुख्यालय में पत्रकार वार्ता होगी। 26 सितम्बर को स्पीक अप फॉर फार्मर्स हैश टैग के साथ ऑनलाइन अभियान चलाया जाएगा। 28 सितम्बर को पीसीसी मुख्यालय से राजभवन तक मार्च किया जाएगा 2 अक्टूबर को राज्य भर में किसान मजदूर बचाओ दिवस मनाया जाएगा। 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन होगा।31 अक्टूबर कृषि बिलों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा।

Share this story