कांग्रेस ने एनसीबी के कार्यशैली पर सवाल उठाए नमो कंट्रोल्ड ब्यूरो बन गया है

कांग्रेस ने एनसीबी के कार्यशैली पर सवाल उठाए नमो कंट्रोल्ड ब्यूरो  बन गया है

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई। कांग्रेस ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कटाक्ष किया है क्यानार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब ‘ नमो कंट्रोल्ड ब्यूरो ’ बन गया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत के मुताबिक अभिनेता सुशांत सिंह मामले में बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन का खुलासा होते ही एसीबी ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। बॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं से पूछताछ की जा रही है। भाजपा-बॉलीवुड-सैंडलवुड-गोवा ड्रग कनेक्शन से जुड़े मामले की जांच एनसीबी क्यों नहीं कर रही है? फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत एनसीबी के ड्रग कनेक्शन जांच से गायब हैं। कंगना ने खुद कबूला है कि वह ड्रग्स ले रही थी। जबकि कंगना का वीडियो नशीली दवाओं के प्रयोग का सबूत है, फिर भी उनसे पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है? कंगना मुंबई से शिमला लौट गई, लेकिन एनसीबी ने उनसे पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुलाया। सावंत ने बताया कि गुजरात सरकार ने संदीप सिंह की कंपनी के साथ 177 करोड़ रुपए का करार किया था। भाजपा कार्यालय में 53 बार संदीप सिंह ने फोन किया था। यह फोन किसके लिए किया गया था। मॉरिशस में एक मामले में संदीप सिंह की मदद किसने की थी। इन सब बातों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इन सबके बारे में महाराष्ट्र सरकार ने सभी जानकारी सीबीआई को दी है। परन्तु आज तक इस संबंध में क्यों जांच नहीं की गई।

पीएम नरेंद्र मोदी के प्रिय व्यक्ति राकेश अस्थाना की जांच टीम पर सवाल उठाते हुए सावंत ने कहा कि एनसीबी को बॉलीवुड में भाजपा के ड्रग कनेक्शन, सैंडलवुड और गोवा मुद्दों की अनदेखी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 59 ग्राम गांजा के मामले को लेकर एनसीबी इतना बड़ा ढिंढोरा पीट रही है, वहीं कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता को 1200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। कर्नाटक की अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी हीला सँडलवूड ड्रग रॅकेट मामले में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री रागिनी कर्नाटक में भाजपा की स्टार प्रचारक थी। इस मामले में 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। इन 12 लोगों में आदित्य अल्वा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। अल्वा यह गुजरात भाजपा के स्टार प्रचारक अभिनेता विवेक ओबेरॉय का सगा साला है। विवेक ओबेरॉय यह मोदी के बायोपिक के निर्माता संदीप सिंह के साथ सह निर्माता हैं। विवेक यह संदीप सिंह निर्मित कंपनी में भागीदार है।

Share this story