रेहड़ी पटरी वालों के लिए डेटॉल बीएसआई और नास्वी में गठबंधन

रेहड़ी पटरी वालों के लिए डेटॉल बीएसआई और नास्वी में गठबंधन

Newspoint24.com/newsdesk/

नयी दिल्ली । उपभोक्ता स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद वर्ग की वैश्विक कंपनी रेकिट बेंकाईज़र (आरबी) ने अपने प्रमुख कार्यक्रम डेटॉल बीएसआई के तहत रेहड़ी पटरी वालों के राष्ट्रीय संगठन नास्वी के साथ देश में रेहड़ी-खोंमचे वालों को स्वस्थ और सेहतमंद वातावरण विकसित करने में सहयोग के लिए हाथ मिलाया है।

इस देशव्यापी साझेदारी का उद्देश्य स्वच्छता उत्पादों, जैसे डेटॉल साबुन एवं मास्क उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण देना है, ताकि उनका बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित हों। साथ ही, इसका उद्देश्य रेहड़ी पटरी वालों के गिरते आत्मविश्वास को फिर से स्थापित करके उन्हें कमजोर होती वित्तीय स्थिति से उबरने में मदद करना है।

रेहड़ी पटरी वाले रोजमर्रा की दैनिक जरूरतों के लिए व्यापार और वितरण व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वीगो द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार यह भारत में शहरी कार्यबल का चार प्रतिशत हैं। वह असुरक्षित वातावरण में काम करते हैं और अंतिम उपभोक्ता तक आपूर्ति श्रृंखला में संपर्क का पहला केंद्र होते हैं। इसलिए उन्हें और उनके ग्राहक को अत्यधिक जोखिम होता है। कोरोना महामारी के दौरान यह आवश्यक हो गया है कि इन्हें सुरक्षा और स्वच्छता पर उचित प्रशिक्षण दिया जाए।

देश में लॉकडाऊन के अनलाॅक के बाद सामान्य जीवन धीरे-धीरे बहाल हो रहा है और समाज में अचानक कोविड-19 शिखर पर होने के कारण यह कार्यक्रम अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गया है। यह कार्यक्रम इस परिस्थिति का समाधान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह रेहड़ी-पटरी वालों को सुरक्षित रहने और अपने ग्राहकों को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से सेवा देने के लिए तैयार करेगा। कार्यक्रम के पहले चरण में दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु
और सूरत के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में रेहड़ी खोंमचे वालों को सही हाईजेनिक स्ट्रीट वेंडिंग प्रोटोकॉल्स से युक्त किया गया है।

इस साझेदारी के बारे में श्री गौरव जैन, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, साउथ एशिया, रेकिट बेंकाईज़र हेल्थ के दक्षिण एशिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव जैन ने गुरुवार को कहा, ‘‘इस अप्रत्याशित महामारी ने हमारे रहने, खाने, व्यवहार करने एवं अपने दैनिक जीवन में लोगों से मिलने जुलने के तरीके को बदल दिया। देश में रेहड़ी पटरी समुदाय के लिए यह चुनौती, जितनी हम समझते हैं, उससे भी ज्यादा बड़ी है। दहशत के साथ गलत जानकारियों ने लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया, जिससे वह रेहड़ी पटरी वालों के पास जाने से कतराने लगे। इस कार्यक्रम के साथ हमारा उद्देश्य जागरुकता बढ़ाना और महामारी के बाद की दुनिया में उन्हें आजीविका चलाने का एक सुरक्षित माध्यम प्रदान करना है। इस समुदाय के बीच आत्मविश्वास बहाल करने के लिए नास्वी के साथ साझेदारी करना बहुत आवश्यक था। कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता सामग्री प्रदान करके

और उनका इस्तेमाल करने से महामारी को कैसे रोका जा सकता है, यह प्रदर्शित करने से उनमें से हजारों रेहड़ी खोंमचे वाले पहले से ज्यादा सुरक्षित तथा मजबूत बनकर काम पर लौट सके। हम एक सेहतमंद देश के निर्माण के उद्देश्य से इस तरह के अभियान जारी रखेंगे।’’

नास्वी के राष्ट्रीय समन्वयक, अरबिंद सिंह ने कहा, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई सहयोगात्मक दृष्टिकोण से ही संभव है। हम देश के सबसे भरोसेमंद स्वच्छता ब्रांड, डेटॉल के साथ साझेदारी करने के लिए आभारी हैं। इस साझेदारी से हम देश में अपने समुदाय की मदद करेंगे। यह बहुत जरूरी है कि उन्हें नयी जीवन शैली

में सफलतापूर्वक काम करने के लिए तैयार करने के लिए हम उन्हें सही जानकारी व खुद को सुरक्षित रखने के साधन दें, ताकि वायरस के फैलाव को रोका जा सके।’’

साझेदारी के इस कार्यक्रम ने मैदान में जाकर काम करने वाले कर्मियों एवं कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित किया तथा खुद की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों की उन्हें जानकारी दी। इसके अलावा उन्हें आवश्यक सामग्री देने के लिए डेटॉल बीएसआई ने नास्वी एवं जागरण पहल के तहत 5,00,000 साबुन एवं 2,00,000 फेस मास्क रेहड़ी पटरी वालों को वितरित किए।

Share this story