मुख्यमंत्री योगी ने विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी ने विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव के निधन पर जताया शोक

Newspoint24.com/newsdesk/

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उप्र विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव का राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में सोमवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनका इलाज एसजीपीजीआई के कोविड वार्ड में चल रहा था। उनके निधन पर पार्टी के कई नेताओं ने शोक जताया है। पार्टी के जिला कार्यालयों में भी शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 


उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने एसआरएस यादव के निधन का संदेश जानकर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोऑपरेटिव बैंक से लेकर विधान परिषद तक का सफर तय करने में उनकी कर्मठता सहनशीलता और कार्यकुशलता की वजह से ही लोगों में बाबूजी के रूप लोकप्रिय रहे। 


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता, एमएलसी व पार्टी कार्यालय के प्रभारी एसआरएस यादव के कोरोना से निधन पर हम सब स्तब्ध हैं। प्रदेश ने आज एक समर्पित समाजवादी खो दिया है। उनको भावपूर्ण नमन व श्रद्धांजलि।

Share this story