राजस्थान : किशोरी से चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर

राजस्थान : किशोरी से चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर

Newspoint24.com/newsdesk/


श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में एक किशोरी से चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि क्षेत्र के एक गांव के निवासी 45 वर्षीय शख्स ने आज प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि कल रात उसकी 17 वर्षीय पुत्री को चार युवक घर से उठा ले गए और गांव से कुछ दूर एक खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में सुबह उसकी पुत्री को घर के पास छोड़ कर चले गए।


पुलिस ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। तत्पश्चात पीड़िता के पिता की रिपोर्ट के आधार पर चार युवकों पर प्रिंस कटारिया, गौरव कटारिया, हैप्पी शर्मा और विक्की पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा 376 (डी) और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित किशोरी का आज के सरकारी अस्पताल में ले जाकर मेडिकल करवाया गया। घटना के बाद से चारों युवक फरार बताए जा रहे हैं। मामले की जांच अनूपगढ के डीएसपी रामेश्वरलाल कर रहे हैं।

Share this story