नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला दर्ज

नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला दर्ज

Newspoint24.com/newsdesk/


इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की आजाद नगर थाना पुलिस ने फेस मास्क नहीं पहनने पर चालान के नाम पर एक पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट और अभद्रता करने के आरोप में नगर निगम के दो कर्मचारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।


पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि डीआरपी लाइन में तैनात प्रधान आरक्षक सइद खान (51) की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार कल दो लोगों ने उन्हें आजाद नगर चौराहे पर रोका। इसके बाद खुद को इंदौर नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए मास्क नहीं पहनेे होने पर दो सौ रुपये का चालान बनवाने की बात कही।
खान का कहना है कि उन्होंने पहले से ही मुँह पर रुमाल बांधा हुआ था। इसके बावजूद उनके साथ मारपीट और अभद्रता करते हुए दो सौ रुपये वसूले गए। पुलिस ने खान की शिकायत पर कर्मचारी अजीत कल्याणे और राहुल कटारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।


डीआईजी ने बताया कि घटना के समय पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर जा रहा था। लिहाजा आगामी जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुचाने की धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर हुए। इनमें दोनों पक्ष एक दूसरे से मास्क के चालान के नाम पर विवाद करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने जिले में कोरोना की रोकथाम के उद्देश्य से मास्क नहीं पहनकर सार्वजनिक स्थान पर घूमने वाले नागरिकों के खिलाफ चालान करने का अधिकार नगर निगम के कर्मचारियों को दे दिया है।

Share this story