रांची जिले में कुएं से बरामद हुआ महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

रांची जिले में कुएं से बरामद हुआ महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Newspoint24.com/newsdesk/

रांची, झारखंड। रांची जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कुएं से महिला का शव बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धोवाटिकरा गांव की महिलाएं आज सुबह कुएं से पानी भरने के लिए वहां पहुंची तो उन्होंने महिला का शव देखा। घटना की जानकारी को पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिय है।

सूत्रों ने बताया कि महिला की पहचान रोशनी देवी (35) के रूप में की गई। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और पहले भी कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास कर चुकी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Share this story