कोरोना को मात देकर घर पहुंचे मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

कोरोना को मात देकर घर पहुंचे मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

Newspoint24.com/newsdesk/

भोपाल, मध्यप्रदेश। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पूर्ण रुप से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

डॉ मिश्रा ने ट्वीट के जरिये कहा ‘भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।
ये हम सभी के लिए खुशी की बात है। उनके नेतृत्व में प्रदेश और पार्टी संगठन प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, ईश्वर से यही कामना है।

Share this story