बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिंगली वेंकैया को 146वीं जयंती पर किया स्मरण
Aug 2, 2020, 11:23 IST
Newspoint24.com/newsdesk/
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को देश के सम्मान एवं स्वाभिमान के परिचायक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर स्मरण कर नमन किया है।
वेंकैया की आज 146वीं जयंती है। नड्डा ने कहा,” देश के सम्मान एवं स्वाभिमान के परिचायक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक, कृषि वैज्ञानिक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।”